सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के की ढेबरुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के की ढेबरुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम खैरी उर्फ झुंगहवा निवासी दुर्गेश उर्फ लाला को दुधवनिया नहर पटरी से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सुजीत राय के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को मुकदमा संख्या 72/2025, धारा 109(1) BNS के तहत हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजाराम यादव, हेड कॉन्स्टेबल विवेकानंद यादव, कॉन्स्टेबल प्रबल कुमार, मनोज पटेल और विशाल सिंह शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























