पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम,16 पाकिस्तानी YouTube चैनल बैन

ब्यूरो रिपोर्ट

जम्मू और कश्मीर के दुखद पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जम्मू और कश्मीर के दुखद पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों पर भारत,

उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठी और भ्रामक खबरें तथा गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप है।

मंत्रालय का यह निर्णय पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में लिया गया है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। सरकार का मानना है कि ये पाकिस्तानी चैनल लगातार भारत विरोधी दुष्प्रचार में लगे हुए थे और देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे थे।

Voice Of News 24