महराजगंज
महराजगंज की बेटियों का कमाल: दीपशिखा और अनुपमा ने 10वीं में प्रदेश स्तर पर किया टॉप।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज घोषित हाई स्कूल परीक्षा-2025 के परिणामों में महराजगंज जनपद की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दीपशिखा, जो दाल सिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा मंसूरगंज की छात्रा हैं, और अनुपमा सिंह, जो श्रीमती कौशल्या देवी इंटरमीडिएट कॉलेज चौमुखा महराजगंज की छात्रा हैं, दोनों ने ही 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया है।
इस वर्ष महराजगंज जनपद से कुल 72,606 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें 40,119 हाईस्कूल के और 32,487 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल थे। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इन मेधावी छात्राओं की सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























