सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर अंबेडकर सभागार में दिखा पीएम मोदी का संबोधन, 20 उत्कृष्ट प्रधान सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज अंबेडकर सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज अंबेडकर सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के मधुबनी से दिए गए राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार और डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए गांवों में चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने मिट्टी पटाई के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके।

 

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने ग्राम प्रधानों से बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले बाह्य गहन नवजात दिवस (बीएचएनडी) में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार को सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने 73वें संविधान संशोधन के बाद ग्राम पंचायतों को मिले विकास कार्यों के अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले की मॉडल ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने जिले में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि यह कार्य तेजी से चल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में जिले के सभी विकास खंडों से चुने गए 20 उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.