सिद्धार्थनगर:इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी हत्या की वजह, सलाहुद्दीन हत्याकांड में दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में बुधवार को मिले युवक सलाहुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में बुधवार को मिले युवक सलाहुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एएसपी और सीओ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में चौरासी-चोरवर मार्ग से इन आरोपियों को पकड़ा।

 

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार बताते चले की जांच में पता चला कि मृतक सलाहुद्दीन की कुछ दिनों पहले सियरापार की एक विवाहित महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। घटना के दिन सलाहुद्दीन अपने दोस्त समीम के साथ बाइक से उससे मिलने गया था। सियरापार गांव के बाहर नदी के किनारे जब सलाहुद्दीन महिला से बात कर रहा था, तो उसका दोस्त समीम कुछ दूरी पर बाइक पर इंतजार कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने किया हमला, मौके पर ही हुई मौत

इसी दौरान गांव के धीरज, सनी देओल और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें देख लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों से सलाहुद्दीन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर समीम अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया।

पुलिस की तेजी से कार्रवाई, बाकी आरोपी फरार

घटना के बाद पुलिस ने समीम और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

Voice Of News 24