पहलगाम के बैसरन घाटी में 28 बेकसूरों की मौत, आतंकियों को उनकी कायराना हरकत का कब मिलेगा मुंहतोड़ जवाब? बदले की आग में जल रहा हिन्दुस्तान का हर एक कलेजा!

ब्यूरो रिपोर्ट

कब,कहां और कैसे हुई पहलगाम की दिल दहला देने वाली घटना?

ये घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई है। मंगलवार दोपहर में जब पर्यटक यहां घूम रहे थे, तो इसी बीच, दोपहर 2.45 बजे करीब छह आतंकी पहुंचे और अलग-अलग जगहों पर हमला कर दिया। आतंकियों ने वहां मौजूद 45 पर्यटकों के समूह पर गोलियां बरसाईं।

इन दहशतगर्दों ने एक-दो नहीं, बल्कि 28 सैलानियों को चुन-चुन कर मारा। दहशतगर्दी का ऐसा खौफनाक खेल खेला गया कि सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे। चश्मदीदों ने जो देखा और उन पर जो गुजरी… आतंकियों की गोली से जो बच गए, उनकी आपबीती कलेजा चीर देने वाली है।

अब सवाल यह है कि जिन लोगों के कलेजे में मामले को सुनकर ही आग जल उठ रही है, तो उन लोगों पर क्या बीती होगी? जो अपने नजरों के सामने अपने जीवनसाथी को या फिर कलेजे के टुकड़े को और परिवार के अन्य सदस्यों के सीने पर गोलियों की बौछारें और उनकी कलेजे से निकल रही रक्त की धाराओं के गवाह बने थे।
शायद ही कोई कल्पना कर सकता है कि वह मंजर कैसा रहा होगा? जब उनके ही परिजनों के सामने उन्हीं के परिवार के सदस्यों का शरीर आतंकियों की गोलियों से छलनी हो गया।
आंखों के सामने 28 बेकसूर मौतों का मंजर वास्तव में कलेजे में आग की ज्वाला को तेज़ कर देने वाला समय था, जो अब वह ज्वाला पूरे देश में धधकती दिखाई पड़ रही है।

हमले के बाद लोग बदले की आग में अभी भी जल रहें हैं। मामले को लेकर प्रत्येक दिन प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक, कहीं न कहीं आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हरकत को मिट्टी में मिला देने का संकेत दे रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.