अयोध्या:गोसाईगंज के कौड़ीला गांव के पास खेतों में भीषण आग, कई गांवों तक फैली दहशत

अयोध्या

अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीला गांव के खेतों में आज दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीला गांव के खेतों में आज दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सिंघोरिया तथा घुंघुनवा गांवों के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। खबर लिखे जाने तक आग तेजी से कदियापुर गांव की ओर बढ़ रही थी।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही हैं कि आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है।

ग्रामीण आग को बुझाने में स्वयं भी जुटे हुए हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आग के तेजी से फैलने के कारण किसानों की फसलें जलकर राख हो गई हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी छोटी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल और अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजने की गुहार लगाई है ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Voice Of News 24