सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले से बलरामपुर और तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले से बलरामपुर और तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही सिद्धार्थनगर से इन दोनों स्थानों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे बलरामपुर और तुलसीपुर की यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
परिवहन निगम के अनुसार, सिद्धार्थनगर से बलरामपुर और तुलसीपुर के लिए दो बसें संचालित की जाएंगी। पहली बस सुबह 10 बजे सिद्धार्थनगर से चलकर इटवा और बिस्कोहर होते हुए तुलसीपुर तक जाएगी और वापसी में ऊआरे में रुकेगी। दूसरी बस सुबह 11 बजे सिद्धार्थनगर से रवाना होकर इटवा और बिस्कोहर के रास्ते तुलसीपुर होते हुए बलरामपुर तक जाएगी। वापसी में यह बस बिस्कोहर के बाद इटवा तक आएगी और फिर वापस बिस्कोहर में रुकेगी।
वर्तमान में बलरामपुर और मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को अधिकतर ट्रेन पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार ट्रेनों के संचालन में अनियमितता के कारण यात्रियों को निजी या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें उन्हें अधिक किराया भी देना होता है और कई बार वाहन बदलने की भी असुविधा होती है। परिवहन निगम की इस नई बस सेवा से सिद्धार्थनगर, इटवा और बिस्कोहर के यात्रियों को सीधी और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
परिवहन निगम के एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि सिद्धार्थनगर से तुलसीपुर तक का किराया 137 रुपये और बलरामपुर तक का किराया 177 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बस सेवा का संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन निगम द्वारा पहले ही इस रूट पर बसों का ट्रायल किया जा चुका है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























