उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,33 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. दरअसल, योगी सरकार ने 33 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. दरअसल, योगी सरकार ने 33 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर किया गया और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है.

 

Image

जिलाधिकारियों में बदलाव

  • सत्येंद्र कुमार अब डीएम वाराणसी होंगे
  • गाजीपुर के नए डीएम बने अविनाश कुमार
  • झांसी के डीएम बने मृदुल चौधरी
  • महोबा में गजल भारद्वाज को डीएम बनाया गया
  • कुशीनगर में महेंद्र सिंह तंवर
  • संतकबीरनगर के डीएम बने आलोक कुमार
  • बरेली के डीएम बने अविनाश सिंह
  • अंबेडकरनगर के डीएम बने अनुपम शुक्ला
  • आजमगढ़ के डीएम नियुक्त हुए रविंद्र कुमार द्वितीय
  • भदोही के नए डीएम शैलेश कुमार
  • हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे बने हैं.

ImageImage

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.