बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास बुजुर्ग में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अचानक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास बुजुर्ग में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तीन डॉक्टरों सहित कुल छह स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मियों में डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. नूरी खान और डॉ. दीपक कुमार शामिल हैं। इनके अतिरिक्त वार्ड ब्वॉय अश्वनी कुमार, एलएचवी शशि पांडेय और बीसीपीएम त्रिलोकी नाथ यादव भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। सीएमओ ने इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोएब अहमद को सभी छह अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का भी निरीक्षण किया और हीट रिलेटेड इलनेस के लिए बनाए गए वार्ड की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की प्रगति की भी जांच की। उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए और गर्मी के मौसम में संभावित रूप से बढ़ने वाली बीमारियों को देखते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा।
निरीक्षण के समय तक सीएचसी की ओपीडी में 62 मरीजों का इलाज किया जा चुका था, जबकि अन्य स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। सीएमओ की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























