सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के विकास भवन के सामने परसा शाह आलम में आज एक बड़ा हादसा सामने आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के विकास भवन के सामने परसा शाह आलम में आज एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां गैस रिफिलिंग करते समय एक सिलेंडर फट गया, जिससे दुकान में भीषण आग लग गई यह घटना इलाके में अवैध रूप से चल रहे गैस रिफिलिंग के कारोबार की ओर इशारा करती है।
यह कहना गलत नहीं होगा की जिले में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध गैस रिफिलिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा। इसी दौरान दुकान में एक दुकान पर गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक फट गया।
सिलेंडर फटने से दुकान में आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध रूप से चल रहे इस गैस रिफिलिंग के कारोबार के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोग इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























