महराजगंज:ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी बॉर्डर पर आज सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी बॉर्डर पर आज सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया।

पेट्रोलिंग की शुरुआत भारत-नेपाल बॉर्डर के मुख्य प्रवेश द्वार से पिलर संख्या 506 होते हुए मेन रोड, नौतनवा रोड और पड़ियाताल तक की गई, जिसके बाद टीम अपने कैंप पर वापस लौटी। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग और तलाशी ली गई।

इस संयुक्त पेट्रोलिंग में ठूठीबारी SSB के सहायक कमांडेंट दिनेश चंद विश्वास, वन विभाग के रेंजर अजित कुमार और SSB के सब इंस्पेक्टर आलोक देव नाथ सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह कवायद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से की गई।

 

Voice Of News 24