सिद्धार्थनगर:जिले की महिला प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे हुईं ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित, बढ़ाया जनपद का गौरव

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण आया जब यहां की महिला प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार, भाग्यवती पांडे को प्रदेश स्तर पर अदम्य साहस और दुस्साहसिक कार्य के लिए ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण आया जब यहां की महिला प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार, भाग्यवती पांडे को प्रदेश स्तर पर अदम्य साहस और दुस्साहसिक कार्य के लिए ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 19 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश भर की 26 महिला अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें भाग्यवती पांडे भी शामिल रहीं।

यह सम्मान भाग्यवती पांडे को थाना पथरा बाजार में हुई गोकशी के एक मामले में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। उन्होंने 20,000 रुपये के वांछित अभियुक्त को अपनी अदम्य वीरता का परिचय देते हुए एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

भाग्यवती पांडे की इस साहसिक उपलब्धि ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया है, बल्कि पूरे जनपद सिद्धार्थनगर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। जनपद भर में इस खबर से खुशी की लहर है और लोग उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

 

Voice Of news 24