सिद्धार्थनगर: पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंट की इटवा क्षेत्र की सड़को के हाल पर की चर्चा

 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सतीश द्विवेदी ने कल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सतीश द्विवेदी ने कल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की एक अहम जरूरत—बिस्कोहर बाजार से सिकौथा तक सड़क के विकास—का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।

यह मार्ग ब्लॉक भनवापुर के अंतर्गत आता है और नावडीह, दखिनहवा, सिकंदरपुर होते हुए सिंगारजोत तक जाता है। साथ ही यह बलरामपुर जनपद की सीमा को भी जोड़ता है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन में विशेष सहूलियत मिलती है।

पूर्व मंत्री द्विवेदी ने बताया कि यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यापार, कृषि और शिक्षा से जुड़े अनेक लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का मुख्य जरिया भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बिस्कोहर-सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात को लेकर क्षेत्रीय जनता में उम्मीद की लहर है कि वर्षों से लंबित इस सड़क परियोजना को अब गति मिलेगी, जिससे आवागमन और विकास दोनों में सुधार होगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.