महराजगंज:तेज रफ्तार बाइक ने बारातियों को मारी टक्कर,2 लोगों की मौके पे मौत,दो अन्य गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में कल रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में कल रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना कफवा के पास पुरैना-घुघली मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बारात में पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में बिहार के वैशाली जिले के मोरजाबाद निवासी 38 वर्षीय संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परतावल बाजार के 40 वर्षीय हनुमान मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दुर्घटना का शिकार हुई मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे। इनमें से एक युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दूसरे घायल युवक की पहचान पकड़ी, कुशीनगर निवासी श्रवण मद्धेशिया के रूप में हुई है, जो जिला अस्पताल में भर्ती है। तीसरा बाइक सवार व्यक्ति हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही घुघली के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया।

थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि इस  हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई है और दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.