बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एकबड़ी सफलता हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 11/2025 धारा 376/344/506 भादवि एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी विजय कुमार यादव पुत्र ननके यादव, निवासी ग्राम लालनगर डिहवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को चिन्हित कर दबोच लिया।

निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की पतारसी कर उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24