सिद्धार्थनगर:जेईई मेंस परीक्षा में जुड़वा भाई-बहनों ने मारी बाजी लहराया परचम,गांव में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के उपधी गांव निवासी जुड़वा भाई-बहन आयुष पांडेय और आस्था पांडेय ने जेईई मेंस (JEE Mains) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के उपधी गांव निवासी जुड़वा भाई-बहन आयुष पांडेय और आस्था पांडेय ने जेईई मेंस (JEE Mains) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है और शुभचिंतकों द्वारा दोनों को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

उपधी गांव के निवासी जय प्रकाश पांडेय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी गृहणी हैं। उनके इन होनहार जुड़वा बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आयुष पांडेय ने जेईई मेंस की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वहीं उनकी बहन आस्था पांडेय ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी है।

दोनों ही मेधावी छात्र-छात्राओं की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली में हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा लखनऊ से पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इस परीक्षा में यह शानदार सफलता प्राप्त की है।

जुड़वा भाई-बहन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और पूरे परिवार में गर्व का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.