सिद्धार्थनगर: बांसी रामलीला मैदान अतिक्रमण पर राजनीतिक घमासान,अतिक्रमण हटाने के विरोध में दे रहे धरना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी के रामलीला मैदान में अतिक्रमण हटाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी के रामलीला मैदान में अतिक्रमण हटाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान और जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बांसी के मंगल बाजार स्थित रामलीला मैदान में अतिक्रमण हटाने के विरोध में धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं की गई।

 

सपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि 100 साल से रह रहे हिंदू परिवारों को न हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इन परिवारों को मुसलमान बताकर कार्रवाई करवाई है। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया, जिससे रामलीला मैदान में सियासी माहौल गरमा गया है। सपा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.