महराजगंज:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल से आई बारात में शामिल एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बारात का माहौल शांत हो चुका था और लोग अपने-अपने ठिकानों की ओर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोल्हुई थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है और वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24