बलरामपुर:मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय का विस्तार: 35 कॉलेजों को मिलेगी संबद्धता

बलरामपुर

मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय अपने संचालन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। विश्वविद्यालय से मंडल के 167 महाविद्यालयों को जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय अपने संचालन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। विश्वविद्यालय से मंडल के 167 महाविद्यालयों को जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आगामी शैक्षिक सत्र से बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के 35 महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे। इससे लगभग 40 हजार विद्यार्थियों की शिक्षा की जिम्मेदारी अब यह नया विश्वविद्यालय संभालेगा।

वर्तमान में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु द्वारा आयोजित की जाएंगी। इसके पश्चात सभी शैक्षणिक गतिविधियां मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की जाएंगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों का विस्तृत विवरण और छात्रों का डेटा नए विश्वविद्यालय को हस्तांतरित कर दिया है।

वर्तमान में विश्वविद्यालय का संचालन एक इंटर कॉलेज के भवन से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसके सुचारु संचालन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों जिलों (बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा) में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगामी शैक्षिक सत्र की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.