बलरामपुर:अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में की गई, जहां से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

थाना श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई उप निरीक्षक अभिषेक सरोज, मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सिंह एवं अभिषेक सत्यार्थी के साथ की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरदौरी गांव में छापेमारी की, जहां मोनू सिंह पुत्र हरिवंश सिंह, निवासी खरदौरी, को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.