महराजगंज: इंडियन नेवी से ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हर्ष पाठक का गाँव में भव्य स्वागत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी गाँव का नाम एक बार फिर गौरव से रोशन हुआ, जब गाँव के होनहार युवा हर्ष पाठक इंडियन नेवी की कठिन बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी गाँव का नाम एक बार फिर गौरव से रोशन हुआ, जब गाँव के होनहार युवा हर्ष पाठक इंडियन नेवी की कठिन बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे। हर्ष के गाँव में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साह से भरे नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

19 वर्षीय हर्ष पाठक ने भारतीय नौसेना में मेडिकल असिस्टेंट के रूप में ओडिशा के आईएनएस चिल्का और विशाखापट्टनम में पांच महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की। हर्ष के पिता विश्वम्भर पाठक ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, निचलौल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राधाकुमारी इंटर कॉलेज, ठूठीबारी से हुई है। बचपन से ही हर्ष का सपना फौज में भर्ती होने का था, जो नवम्बर 2024 में इंडियन नेवी में चयन के साथ पूरा हुआ।

हर्ष ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से कई कठिन चुनौतियों का सामना किया, लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति दी।

गाँव के मुख्य चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर बबलू सिंह, राजकुमार रौनियार, सज्जन लाल निगम, दिनेश रौनियार, विवेक गुप्ता, विष्णु मद्देशिया, अनिल रौनियार, गोरख पांडेय, देवराज आनंद, अजय रौनियार समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.