महराजगंज:रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां और बेटा दोनों स्वस्थ

महराजगंज

महराजगंज जनपद में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, जहाँ सिद्धार्थनगर से मनीकौरा जा रही एक महिला को चलती रोडवेज़ बस में ही प्रसव हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, जहाँ सिद्धार्थनगर से मनीकौरा जा रही एक महिला को चलती रोडवेज़ बस में ही प्रसव हो गया। यह घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी स्थित स्टेट बैंक के निकट हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। बस में सवार अन्य यात्रियों ने तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुँची और महिला को धानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ले जाया गया।

धानी सीएससी में चिकित्सकों की टीम ने तत्काल महिला का उपचार प्रारंभ किया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला ने बस में ही शिशु को जन्म दिया था। कुशल चिकित्सा देखभाल के पश्चात माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ एवं खतरे से बाहर हैं।

इस घटना ने राहगीरों और बस यात्रियों को आश्चर्यचकित कर दिया, किन्तु त्वरित कार्यवाही और चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने से माँ और बच्चे का जीवन सुरक्षित रहा। स्वास्थ्य विभाग की 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता इस घटना में सराहनीय है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.