निखिल टीकाराम फुंडे होंगे अयोध्या के नए जिलाधिकारी ,नवागत डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की कैसी है कार्यशैली

अयोध्या

अयोध्या जनपद में आने वाले नए जिलाधिकारी के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है कि नए जिलाधिकारी कौन हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद में आने वाले नए जिलाधिकारी के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है कि नए जिलाधिकारी कौन हैं, कहां से आ रहे हैं और अब तक उनकी तैनाती कहां-कहां रही विस्तार से जाना जाये ।

संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, नए जिलाधिकारी का नाम निखिल टीकाराम फुंडे है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 अप्रैल 1989 को हुआ था। जिलाधिकारी ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ली है। इसके बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा में जुटे और 2014 बैच में आईएएस के रूप में चयनित हुए।

 

उन्होंने मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग 1 सितंबर 2014 से शुरू की। उसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में झांसी में हुई, जहां पर 5 जून 2015 को उनकी तैनाती की गई थी। झांसी के बाद उन्हें असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद पर 12 फरवरी 2016 को महोबा भेज दिया गया। इसके बाद उनकी 24 अक्टूबर 2016 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में बलिया जिले में तैनाती हुई। इसके बाद वह 17 अप्रैल 2018 को झांसी में मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजे गए। मुख्य विकास अधिकारी के रूप में लगभग 2 साल तक सेवा देने के बाद उनकी तैनाती 14 जुलाई 2020 को आगरा जिले के म्युनिसिपल कमिश्नर के रूप में की गई। नगर आयुक्त के पद पर लगभग 2 साल से अधिक सेवा के बाद, चंदौली के जिलाधिकारी के पद पर रहने के बाद, उन्हें अयोध्या जिले के जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया जा रहा है। उनकी कार्यशैली एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में बताई जाती है। उन्होंने आगरा नगर निगम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय कार्य किए हैं। अब अयोध्या जिले में भी उनसे इसी तरह के काम की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.