तेज रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को मारी टक्कर,दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब सिद्धार्थनगर से फरेंदा की ओर जा रहा डंपर ट्रक (HR 69 F 3708) टोल प्लाजा पर बने पुल को पार कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान विजय त्रिपाठी (उम्र 42 वर्ष), पुत्र राम प्रसाद त्रिपाठी, निवासी मदनपुर, सिद्धार्थनगर, और आदित्य जायसवाल (उम्र 27 वर्ष), पुत्र सुभाष जायसवाल के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि विजय त्रिपाठी अपनी मोटरसाइकिल से फरेंदा से नौगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आदित्य जायसवाल ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसके बाद दोनों साथ में नौगढ़ की ओर रवाना हो गए। लेकिन जैसे ही वे टोल प्लाजा के पास पुल पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में विजय त्रिपाठी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आदित्य जायसवाल के हाथ में गहरी चोट लगी है। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तत्काल इलाज के लिए धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.