महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सिंहपुर डेरा टोला में रविवार को पारिवारिक विवाद ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सिंहपुर डेरा टोला में रविवार को पारिवारिक विवाद ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बताते चले की सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि घटनास्थल पर ही 65 वर्षीय चंद्रावती देवी की मौत हो गई। मृतका चंद्रावती देवी, मिठाई लाल की पत्नी थीं।
घटना के समय घर के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बहू को हिरासत में ले लिया है। सास चंद्रावती उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी मिठाईलाल के मौत के मामले में पुलिस बहू से पूछताछ कर रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सास-बहू में किसी बात को लेकर वाद विवाद पैदा हो गया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और मामले के हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है।इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























