सिद्धार्थनगर:पुलिस द्वारा नाबालिग के पिटाई की विरोध में लोटन कोतवाली में पड़ी तहरीर।

लोटन, सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थ नगर के लोटन कोतवाली कस्बे के प्रधान प्रदीप मोदनवाल ने स्थानीय पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद सिद्धार्थ नगर के लोटन कोतवाली कस्बे के प्रधान प्रदीप मोदनवाल ने स्थानीय पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती रात लगभग दस बजे मेरे चाचा का लड़का आर्यन जिसकी उम्र चौदह साल है घर से खाना लेकर दुकान पर पहुंचाने जा रहा था

 

कि तभी कुछ दूर रास्ते में पुल पर बैठे एक दरोगा और चार सिपाही जो नशे में दुत थे वे सब आर्यन का रास्ता रोक कर पानी की बोतल और चखना लाने को बोले इस पर मेरे भाई ने यह कहकर मना कर दिया कि मुझे खाना पहुंचाने में देरी हो रहा है मैं पानी व चखना नही ला पांउगा।

 

इसी बात को लेकर वहां मौजूद सभी पुलिस वाले बिदक गये और आर्यन को थप्पड़ से मारे और भागने पर पटक कर बुरी तरह से लातों से मारने लगे ।और मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे, किसी तरह से पीड़ित वहां से जान बचाकर भागा और परिजनों को अपनी व्यथा बताई। आज मेरे द्वारा
इस पूरे मामले की तहरीर लोटन कोतवाली में दी गई है।अब देखना होगा कि पीड़ित को कब न्याय मिलता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।

 

Voice Of News 24