सिद्धार्थनगर:गोली की तड़तड़ाहट से हिला सिद्धार्थनगर, स्वर्ण व्यापारी की गोली मारकर हत्या

मृतक का फाइल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर को किसकी लगी नज़र, हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर को किसकी लगी नज़र, हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले ही मोहाने थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। अभी पुलिस ने यह मामला सुलझाया ही था कि एक और स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर दी गई, जो पुलिसिया इकबाल पर खुली चुनौती है। आज ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने जिले के पुलिस महकमे को बुलाकर अपराध पर एक गोष्ठी बुलाई थी।

 

लेकिन इसका सिला यह रहा कि हमलावरों ने पुलिस को बैठक की सलामी स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान प्रभजन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रभजन वर्मा गोल्हौरा चौराहे पर स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रमटिकरा गांव के बाहर घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद घायल व्यवसायी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मौके पर पुलिस टीम और गोल्हौरा थाने के अधिकारी पहुंच गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हत्या की यह वारदात जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

 

Voice Of News 24