महराजगंज:अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा 11 बोरी यूरिया खाद बरामद,तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने किया जब्त

महराजगंज

महराजगंजके जनपद नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंजके जनपद नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भरवलिया-लक्ष्मीपुर मार्ग पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 11 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रणव ओझा, हेड कांस्टेबल मानिकचंद और कांस्टेबल निलेश पांडेय द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत एक्शन लेते हुए तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया।

जब्त किए गए सामान को धारा 110 कस्टम एक्ट के अंतर्गत कस्टम विभाग ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.