महराजगंज
महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी नौनिया के ग्रामीणों ने गांव की आबादी के बीच संचालित तीन शराब भट्टियों को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी नौनिया के ग्रामीणों ने गांव की आबादी के बीच संचालित तीन शराब भट्टियों को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि शराब भट्टियों के कारण क्षेत्र में अशांति और असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिससे खासकर महिलाओं और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि आबादी क्षेत्र में तीन शराब भट्टियों का संचालन हो रहा है, जबकि उसी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज भी स्थित है। जब छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई के लिए आती हैं, तो शराब के नशे में धुत लोग उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे छात्राओं और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इन शराब भट्टियों को आबादी और शैक्षणिक संस्थान से दूर शिफ्ट किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोग भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकें।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























