गोरखपुर
कैम्पियरगंज क्षेत्र के बनकटा ग्राम सभा पोवा में स्थित बाबू गुलाब सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कैम्पियरगंज क्षेत्र के बनकटा ग्राम सभा पोवा में स्थित बाबू गुलाब सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “आज का युवा कल का नेतृत्वकर्ता होगा, और यही भारत का भविष्य है। यदि युवा अपनी मेहनत और प्रयासों से लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगातार काम करता है, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा और तकनीकी कौशल में सुधार करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ,पूर्व प्रधान अरविंद त्रिपाठी, कैलाश मणि, धानी पियूष मणि त्रिपाठी, रामफेर त्रिपाठी, डॉ. सीमा त्रिपाठी, अवधेश सिंह, दुर्गेश मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















