उत्तर प्रदेश सरकार ने PRD के जवानों को दिया बड़ा तोहफा,ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने PRD के जवानों को बड़ा तोहफा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने PRD के जवानों को बड़ा तोहफा दिया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने पीआरडी  जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है। पहले यह भत्ता ₹395 प्रतिदिन था।

इस निर्णय से प्रदेश के 34,092 पीआरडी जवानों को सीधे लाभ मिलेगा, और उन्हें अपनी 30 दिन की ड्यूटी पर हर महीने ₹3150 का अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। यह संशोधन 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

पीआरडी जवान कौन होते हैं?

प्रांतीय रक्षक दल के जवान राज्य सरकार के अधीन होते हैं और ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामुदायिक गतिविधियों में सहयोग करने जैसे कार्यों में तैनात किए जाते हैं. ये जवान आपदा राहत, चुनाव, धार्मिक आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मामलों में स्थानीय पुलिस की मदद करते हैं. सीमित भत्ते और साधनों में काम करने वाले इन जवानों की ड्यूटी बेहद अहम मानी जाती है.

सरकार के इस फैसले के बाद पीआरडी जवानों में खुशी की लहर है. लंबे समय से भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिसे अब योगी सरकार ने पूरा कर दिया है.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.