लखनऊ
राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन के समीप यूपी डेस्को (UP DESCO – Uttar Pradesh Development Systems Corporation Ltd.) के कार्यालय में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन के समीप यूपी डेस्को (UP DESCO – Uttar Pradesh Development Systems Corporation Ltd.) के कार्यालय में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता और आग पर काबू पाने का प्रयास करता, तब तक आग ने पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और रिकॉर्ड जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में सनसनी फैल गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान को बचाया नहीं जा सका।
इस घटना से सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि आग में कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें और रिकॉर्ड जल गए हैं। अधिकारी अब यह आकलन करने में जुटे हैं कि आग से कितना नुकसान हुआ है और जले हुए रिकॉर्ड को दोबारा कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने लोकभवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के पास स्थित एक सरकारी संस्था के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























