स्वर्ण व्यापारी सुनील वर्मा की हत्याकांड का 3 दिन के अंदर किया सिद्धार्थनगर पुलिस ने खुलासा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपदीय एसओजी और सर्विलांश थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहाना थानाक्षेत्र में स्वर्ण व्यापारी सुनील वर्मा की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर जनपदीय एसओजी और सर्विलांश थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहाना थानाक्षेत्र में स्वर्ण स्वर्ण व्यापारी सुनील वर्मा की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने तीन आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए और उनकी निशानदेही पर तीन और आरोपियों को पकड़ा। इस तरह कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और घटना से संबंधित पूरी चीज़ें बरामद की गईं, जिससे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ।

5 अप्रैल की रात को मोहाना थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी सुनील वर्मा की हत्या कर उसकी लाश को परसोहिया थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर में जला दिया गया था उसके सम्बन्ध में थाना मोहाना पर मु0अ0सं0 60/2025 का अंतर्गत धारा 103(1),238(B),161(2)(a) BNS पंजीकृत किया गया था

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने घटना स्थल का तुरंत निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई। इस टीम में थाना मोहाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम का नेतृत्व सिद्धार्थनगर के अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह ने किया।

7-8 अप्रैल 2025 की रात को आलमनगर बंधा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहाना में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से जुड़े कुछ संदिग्ध लोग नेपाल भागने जा रहे हैं। पुलिस ने संदिग्धों को रोका, तो तीन लोग मोटरसाइकिल पर तेज़ गति से भागने लगे। मोटरसाइकिल गिर गई, और आरोपी भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जो थानाध्यक्ष मोहाना की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया और दो अन्य को पकड़ लिया।

घायल आरोपी का नाम इरशाद है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने का केस दर्ज किया और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों, हबीबुल्लाह, उसकी पत्नी जुबैदा (षड्यंत्रकर्ता) और दिनेश कुमार उर्फ मन्जय को गिरफ्तार किया। उनके पास से सोने-चांदी के सामान और हत्या में इस्तेमाल होने वाली चीज़ें भी बरामद की गईं।

पूछताछ में बताये कि हबीबुल्लाह अपनी बहन का सोने का हार कुछ महीने पहले बेच दिया था जिसको अब वापस देने का दबाव था और अन्य कर्ज में भी डूबा था इसलिए हबीबुल्लाह अपने पत्नी व लड़के साथ मिलकर मृतक सूनील वर्मा के सोने का हार किसी भी हाल में लेने के लिए अपने लड़के शहजाद को बताया । शहजाद अपने तीन दोस्तो इरशाद, दिनेश कुमार उर्फ मन्जय़ व राहुल को पच्चीस -पच्चीस हजार रुपये देने का वादा करके उक्त घटना करने के लिए तैयार कर घटना वाले दिन अपने घर पर बुला लिया था । हबीबुल्लाह ने सुनील वर्मा को हार खरीदने के लिए अपने पुराने घर बुला लिया और खुद अपनी पत्नी के साथ पैसा लाने के बहाने अपने पिता के घर चला गया । शहजाद व उसके तीनों मित्रों ने सुनील वर्मा के सिर पर एक लोहे की पाइप से प्रहार कर दिये जिससे सुनील वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, उसके बाद सुनील वर्मा द्वारा अपने साथ लाये गये सोने का हार व अन्य आभूषण हमलोग ले लिए थे तथा जमीन पर गिरे खून को पानी से साफ कर दिये । उसकी लाश को हम चारो लोग एक जूट के बोरे में भऱ कर बाइक पर लाद कर उसको घर के पीछे के रास्ते सुनसान रास्ते से परसोहीया गांव के सिवान में रोड के किनारे फेक कर उसपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिये तथा मृतक के शव को आग लगाने के सम्बन्ध में पुछने पर बताये कि हमलोगो सीरीयल में देखे है कि पुलिस लोग फिंगर प्रिन्ट मिलाती है इसलिए हमलोग जला दिए जिससे उसकी पहचान न हो सके । हम तीनों लोग सोने व चांदी के सामान को नेपाल बेचने जा रहे थे जब आपलोगों द्वारा पकड़ लिया गया । इस घटना में हबीबुल्लाह व उसकी पत्नी जुबैदा ने योजना बनाई थी तथा दिनेश उर्फ मन्जय हम तीनों के साथ सुनील वर्मा को मारने में शामिल था ।

घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹20,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई

आरोपियों के कब्जे से 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।स्वर्ण व्यापारी की मोटरसाइकिल व सोने चांदी के आभूषण की शत प्रतिशत बरामद (कीमत लगभग सवा दो लाख रुपये) किया गया

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.