नौतनवा:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महराजगंज दौरा कल रोहिन बैराज का करेंगे उद्घाटन

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा में कल 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रोहिन बैराज का उद्घाटन करेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के नौतनवा में कल 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रोहिन बैराज का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है।

सीमा सुरक्षा बल ने मुख्य सीमा और पगडंडी रास्तों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रशासन पूरी तरह गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र के सभी प्रमुख नाकों और पगडंडी रास्तों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सोनौली बॉर्डर, डंडा हेड, खनुआ, हरदी डाली, भगवानपुर, दोमुहाना घाट, चंडीथान, बैरिया बाजार और शेख फरेंदा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा, प्रत्येक व्यक्ति का नाम और पता दर्ज किया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24