सिद्धार्थनगर जिले में ईद उल फितर की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में आज सोमवार को बेलसड ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले में आज सोमवार को बेलसड ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक़बाद दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, सी.ओ. सुजीत राय और थानाध्यक्ष ने ईदगाह का जायजा लिया और सभी मोमिन भाइयों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।

मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों का जायजा लिया गया है, और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विल्सन ईदगाह समिति के अध्यक्ष गौरी सिद्दीकी के नेतृत्व में ईद उल फितर की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई थीं। शहर काजी सैयद सोहेल साहब ने बेलसड ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई और देशवासियों को मुबारकबाद दी। इसके साथ ही इमाम साहब नेअमन और चैन की दुआ मांगी, ताकि समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।

 

Voice Of News 24