सिद्धार्थनगर: भूसा बनाने वाली मशीन से गेहूं के खेत में लगी आग 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर इटवा तहसील क्षेत्र के पोखरभिटवा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब भूसा बनाने वाली मशीन से गेहूं के खेत में लगी आग।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर इटवा तहसील क्षेत्र के पोखरभिटवा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। यह आग इतनी विकराल रूप ले ली कि पोखरभिटवा से लेकर खुखुड़ी और मुडिला के सीवान तक फैल गई और आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस घटना में खुखुड़ी के कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

घटनास्थल पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, एसडीएम कुणाल, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक, तहसीलदार और हल्का लेखपाल मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.