सिद्धार्थनगर: नहर किनारे मिला विक्षिप्त बुजुर्ग महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी जा रही है। शव संतोरी गांव से 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित नहर के पास पाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान अजय कुमार चौधरी ने महिला के शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान अजय कुमार चौधरी ने बताया कि महिला पिछले दो-तीन दिनों से गांव में भटकती हुई देखी गई थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम।

बताते चले की पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को सिद्धार्थनगर के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया। थानाध्यक्ष चिल्हिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश चल रही है।

 

 

Voice Of News 24