बलरामपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में मिली बड़ी सफलता ,आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 24 मार्च को थाना ललिया क्षेत्र में हुई थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 24 मार्च को थाना ललिया क्षेत्र में हुई थी।मृतक के बेटे संजू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 27 मार्च को मामला दर्ज किया।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक पाटनदीन (55) अपनी साइकिल से लालपुर लैबुड्डी से रमवापुर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे बैरिहवा गांव के पास नहर के किनारे आरोपी गिरजेश तिवारी उर्फ छोटन ने अपनी मोटरसाइकिल से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई।आरोपी ने पाटनदीन को गालियां दीं और मारपीट की मामला इतना बढ़ गया की आरोपी गिरजेश तिवारी उर्फ छोटन ने उसने पाटनदीन को नहर में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 मार्च को पुलिस टीम ने आरोपी गिरजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप-निरीक्षक प्रतीक पांडेय, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र मिश्रा और कांस्टेबल वैभव मिश्रा शामिल थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Voice Of News 24