किसानों की मुसीबतें बढ़ा देने वाला सबसे नाजुक दौर सिर पर, जानें फसल को लेकर मुसीबतों की घेरो में कैसे घिरे हैं किसान?

ब्यूरो रिपोर्ट 

एक ऐसा दौर जो किसानों के लिए धड़कने तेज कर उनकी मेहनत पर पानी फेर देता है। कैसे किसानों के लिए इस वक्त ख़तरे की घंटी बज रही है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मार्च महीना गुजरने को है। अब किसानों द्वारा लगाई गई रबी (गेहूं) की फसल खेतों में लहलहाती हुई प्रतीत हो रही है। जो किसानों के कठिन परिश्रम और लगन के संकेत को स्पष्ट रूप से दर्शा रहीं हैं। लेकिन किसानों के इस कठिन परिश्रम और लगन की अहमियत तब फिकी पड़ जाती है, जब कभी उनकी फसल बारिश की चपेट में या फिर आग की लपटों के बीच आकर किसानों द्वारा खेत में किए गए मेहनत को उसी खेत में दफन कर देती है।

 

अत्यधिक बारिश किसानों की फसलों पर कैसे डालता है गहरा प्रभाव?

बारिश से गेहूं की फसल को कई तरह से नुकसान हो सकता है, जैसे कि दाने कमजोर हो सकते हैं,फसल गिर सकती है, और जलभराव से रोग लग सकते हैं।

कुछ विशेष प्रभाव

 

दाने कमजोर होना :

तेज बारिश और हवा से गेहूं के पौधे गिर सकते हैं, जिससे दाने मजबूत नहीं हो पाते और उनका विकास रुक जाता है।

फसल का गिरना :

तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं के पौधे गिर सकते हैं, जिससे कटाई में दिक्कत होती है और उपज कम हो जाती है।

जलभराव :

बारिश से खेत में पानी जमा हो सकता है, जिससे फसल को नुकसान होता है, खासकर अगर पानी लंबे समय तक जमा रहे तो यह समस्या और भी विकट हो सकती है।

रोग और कीटों का प्रकोप :

अधिक नमी से फंगस और अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जो फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

दाने का काला पड़ना :

बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता कम हो जाती है साथ ही पैदावार में भी कमी देखने को मिल सकती है।

आग से किसानों का खेत हो जाता है विरान!

फिलहाल बारिश तो किसानों के लिए राहत की सांस लेने तक का मौका भी दे देता है, लेकिन आग, पलक झपकते ही दूर-दूर तक खेत में खड़े अनाज के पौधों को जलाकर भस्म करके खेतों को विरान बना देते हैं।
इस संकट से जहां एक तरफ किसानों के मेहनत और मनसूबे फसल के साथ-साथ जलकर खाक हो जातें हैं वहीं दूसरी तरफ आने वाले समय में उनके खानें के लिए भी भारी संकट का पहाड़ खड़ा हो जाता है।
खासकर गेहूं की फसल जब-तक किसान अपने घरों में सुरक्षित व्यवस्थित नहीं कर लेते तब तक उन्हें उक्त संकटों से भय बना रहता है।

 

 

Voice of News 24