महराजगंज
इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और कस्टम विभाग की निगरानी को बढ़ा दिया गया है, जिससे तस्करों में अफरा-तफरी का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और कस्टम विभाग की निगरानी को बढ़ा दिया गया है, जिससे तस्करों में अफरा-तफरी का माहौल है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और निचलौल कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस और निचलौल कस्टम टीम अचानक लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद टीम गांव में चिह्नित जगहों पर छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने तीन जगहों पर भारी मात्रा में डंप करके रखे गए अवैध ब्रान की खेप को बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार बताते चले की लक्ष्मीपुर के मुख्य बाजार में स्थित सड़क किनारे लावारिश हालत में लगभग 600 बोरी राइस ब्रान बरामद किया गया। यह ब्रान तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था। अधिकारियों ने बरामद ब्रान को पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से कस्टम विभाग के हवाले कर दिया, जहां इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस और कस्टम विभाग की ओर से सीमा पर तस्करी की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























