बलरामपुर:नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता ,आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शमीम को सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर प्रभारी शैलेश सिंह की टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

क्या था मामला

मामला 16 मार्च 2025 का है, जब लालाजोत, गौरा चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण मोहम्मद शमीम ने किया। आरोपी मोहम्मद शमीम लालाजोत पाला का निवासी है।

पुलिस ने मामले में अपहरण और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान, पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक शिवम सिंह, नंदकेश तिवारी, कांस्टेबल रवि दूबे, शुभम तिवारी, अभिनेश त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल प्राची मिश्रा की टीम शामिल थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.