महाराजगंज
महाराजगंज जिले के ठूठीबारी ग्रामसभा के टोला सड़कहवाँ में 18 मार्च को श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के ठूठीबारी ग्रामसभा के टोला सड़कहवाँ में 18 मार्च को श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई थी, जो आज आठवें दिन तक पहुंच गई। आज शाम महायज्ञ के आठवें दिन दीपदान कार्यक्रम का आयोजन श्री डीह राजा प्रांगण में किया गया, जो बेहद भव्य और आकर्षक था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे दिवाली एक बार फिर से लौट आई हो।
दीपदान का महायज्ञ में विशेष महत्व है क्योंकि इससे न केवल जीवन में उजाला आता है, बल्कि यह मन को पवित्र करता है और भगवान विष्णु एवं देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक, विशेष रूप से महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से दीप जलाए। दीपदान के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था को और भी प्रगाढ़ किया, साथ ही सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को शांति और सुख का आभास कराया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















