मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑटो-ई रिक्शा चालकों के वेरिफिकेशन के दिए निर्देश, महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कदम

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला अपराधों को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

{

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला अपराधों को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय लखनऊ के महिलाबाद क्षेत्र में 18 मार्च 2025 को हुई एक भयावह घटना के बाद लिया गया, जिसमें एक ऑटो चालक ने महिला की रेप के बाद हत्या कर दी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (23 मार्च 2025) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 75 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अपराधों में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा, आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश भी दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 25, 26 और 27 मार्च 2025 को सभी जिलों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]