सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा किया, अब मिलेगी 1.24 लाख रुपये प्रति माह

ब्यूरो रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा करने का फैसला लिया है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा करने का फैसला लिया है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार, अब वर्तमान सांसदों को 1.24 लाख रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी, जबकि पहले यह 1 लाख रुपये प्रति माह थी।

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, यह बढ़ोतरी सांसदों के वेतन के साथ-साथ अन्य भत्तों में भी की गई है।

Voice Of News 24