अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर में बीयर की दुकान से लाखों की बीयर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर में बीयर की दुकान से लाखों की बीयर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उसके पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी तथा सात पेटी बीयर बरामद करने का दावा किया है।
यह मामला आलापुर के रामनगर बाजार स्थित बीयर की दुकान से जुड़ा है, जो आजमगढ़ निवासी रामअधार यादव द्वारा संचालित की जा रही थी। 18 मार्च को दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 3 लाख 30 हजार रुपये की कीमत की 100 पेटी बीयर चोरी हो गई थी।
पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि दुकान पर कार्यरत सेल्समैन, विकास यादव, की भूमिका संदिग्ध है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना की रात कोई हलचल रिकॉर्ड नहीं हुई थी, जिससे यह बात स्पष्ट हुई कि दुकान का शटर तोड़कर चोरी की बात फर्जी थी।
पुलिस ने विकास यादव को रडार पर लिया और मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रामनगर में जयराम जनता इंटर कालेज के पास से उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 1 लाख 2 हजार रुपये की नकदी, सात पेटी बीयर (कुल 168 केन), और एक क्षतिग्रस्त डीवीआर बरामद किया।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सेल्समैन को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















