अयोध्या:तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टेम्पो को पीछे से मारी टक्कर 4 घायल, एक छात्रा की मौके पे मौत

अयोध्या

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में NH-27 पर भेलसर मखवापुर के पास को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में NH-27 पर भेलसर मखवापुर के पास को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस भीषण हादसे में कामिनी वर्मा नामक जीएनएम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कामिनी वर्मा, जो मुबारकगंज सोहावल की निवासी थी, की उम्र 22 वर्ष थी। हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें अफसाना (22), संजय कुमार (35), रशीदा, आलिया खातून (10), राहुल जायसवाल, और गुरुदीन जायसवाल (55) शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया, जहां से उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

कोतवाली रुदौली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक कामिनी वर्मा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]