अयोध्या के एक गांव की दर्दनाक घटना : बीमार चल रही युवती ने लगाई फांसी,गांव के युवक ने भी की आत्महत्या की कोशिश

लखनऊ

अयोध्या के चांदपुर गांव में एक दिन में दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या के चांदपुर गांव में एक दिन में दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित इस गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक युवक ने भी आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरबंस गांव की है। गांव निवासी राकेश कुमार के बेटी श्वेता कुमारी उर्फ रानी (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

श्वेता कुमारी उर्फ रानी की फाइल फोटो
श्वेता कुमारी उर्फ रानी की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार बताते चले की श्वेता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उसे दो दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। किस बात को लेकर उसने फांसी लगाई है ये अभी साफ नहीं हुआ है। परिजनों की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इसके अलावा गांव के ही अजय गौड़ के बेटे मनीष गौड़ ने फांसी लगा ली। घरवालों ने देखा तो उसे उतारकर आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने दबी जुबान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात कही। हालांकि कोई खुलकर बात करने को तैयार नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरा कलंदर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]