सिद्धार्थनगर: लोटन मार्ग पर अनियंत्रित कोयला से लदा ट्रेलर पलटा, इस हादसे में एक महिला घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 4 बजे एक कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा लोटन चौरेहे से लगभग आधा किलोमीटर पश्चिम हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के लोटन मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 4 बजे एक कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा लोटन चौरेहे से लगभग आधा किलोमीटर पश्चिम हुआ। ट्रेलर सिद्धार्थनगर से लोटन चौराहे की तरफ जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि एक महिला, जिसका नाम रुसा है, हादसे में घायल हो गई है। रुसा का इलाज फिलहाल नौगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद जानकारी मिली कि एक ट्रक पीछे आकर घटनास्थल से महिला को लेकर चला गया और उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर दो हाइड्रा क्रेन द्वारा पलटे हुए ट्रेलर को उठाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24