चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, नूर अहमद और रचिन रवींद्र की धमाकेदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। यह रोमांचक मैच चेन्नई के घरेलू मैदान, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। यह रोमांचक मैच चेन्नई के घरेलू मैदान, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया, जहां स्पिनरों का शानदार खेल देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों ने उनका खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया। नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में केवल 155 रन पर सिमट गई। दीपक चाहर ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 15 गेंदों में 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जो मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन जब थोड़ी मुश्किलें आईं, तो रचिन रवींद्र ने अकेले ही मोर्चा संभालते हुए 65 रन नॉट आउट की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी शानदार पारी के दम पर चेन्नई ने 19.1 ओवर में 156 रन का लक्ष्य पार कर लिया और 4 विकेट से जीत हासिल की।

इस शानदार जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]